Lucknow News: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर छात्र से साढ़े छहलाख ठगे
लखनऊ, अक्टूबर 16 -- Lucknow News: जालसाज ने खुद को सीआरपीएफ का कर्मी बताकर बाराबंकी निवासी छात्र कुलदीप यादव को रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। इसके बाद 6.50 लाख रुपये ठग लिए। जालसाज ने छात्र को विश्वास में लेने के लिए अधिकारियों के साथ वर्दी पहने अपनी फोटो दिखाई थी। पीड़ित की तहरीर पर जालसाज भाइयों समेत तीन के खिलाफ अलीगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर ध्रुव कुमार के मुताबिक रिपोर्ट डीसीपी उत्तरी अमित कुमार आनंद के आदेश पर दर्ज हुई है। पीड़ित छात्र कुलदीप मूल रूप से बाराबंकी जमोली के रहने वाले हैं। यहां अलीगंज सेक्टर-डी में किराए पर कमरा लेकर तैयारी कर रहे थे। कुछ महीने पहले उनकी मुलाकात विशेष कुमार से हुई। विशेष कुमार ने खुद को यूपीएससी सीआरपीएफ में चयनित बताया था। उसने मोबाइल में अपनी वर्दी पहने हुए फोटो भी दिखाई थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.