लखनऊ, अगस्त 16 -- Lucknow News: मलिहाबाद,(लखनऊ), संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में शनिवार रात एक चौंकाने वाली घटना में रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया और मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस के अनुसार शनिवार रात करीब 9 बजे दिलावर नगर और मलिहाबाद रेलवे स्टेशन के बीच पिलर संख्या 1102/12 के पास पटरी पर एक शव पड़ा होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही मलिहाबाद पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया。

प्रारंभिक जांच प्रारंभिक जांच और शव की स्थिति के आधार पर पुलिस का मानना है कि प्रथम दृष्टया व्यक्ति की मौ...