Lucknow News: रेरा में क्यूपीआर जमा करने की समय सीमा 21 अक्तूबर तक बढ़ी
लखनऊ, अक्टूबर 10 -- Lucknow News: डिजिटल हस्ताक्षर के माध्यम से जरूरी प्रमाणपत्र जमा करने की नई व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए उप्र भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने त्रैमासिक प्रगति रिपोर्ट (क्यूपीआर) दाखिल करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 21 अक्तूबर दी है। यह तिथि 30 सितम्बर को ही समाप्त हो गई थी। इस निर्णय से प्रमोटर्स को नई प्रक्रिया के अनुरूप रिपोर्ट दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है। नए आदेश के तहत चालू तिमाही की क्यूपीआर के साथ वास्तुविद, इंजीनियर और चार्टर्ड अकाउंटेंट द्वारा जारी निर्धारित प्रमाणपत्रों को डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित करके यूपी रेरा पोर्टल पर जमा करना आवश्यक हो गया है। प्राधिकरण ने माना है कि डीएससी आधारित डिजिटल हस्ताक्षर और प्रमाणपत्रों को पोर्टल पर जमा करने की संशोधित प्रक्रिया पहली बार लागू की जा रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.