Lucknow News: रिश्वत के आरोप में हरोदोई के बीएसए निलम्बित
लखनऊ, जुलाई 2 -- Lucknow News: लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। हरदोई के बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) डा. अजित सिंह को निलम्बित कर दिया गया है। डा. सिंह पर शिक्षकों व गणित व विज्ञान के अभ्यर्थियों के चयन व नियुक्ति पत्र वितरण के लिए रिश्वत मांगने तथा अन्य वित्तीय अनियमितताओं के आरोप हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने इस संबंध में गुरुवार को आदेश जारी कर दिया है। संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मंडल पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच करेंगे। निलंबन अवधि तक अजीत सिंह को बेसिक शिक्षा निदेशक कार्यालय लखनऊ से संबद्ध कर दिया गया है। उन पर उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली 1999 के नियम-4 तथा उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली-1999 के नियम-7 के तहत कार्यवाही की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.