Lucknow News: रिटायर शिक्षक के घर चोरी करने वाले दो गिरफ्तार
लखनऊ, अगस्त 11 -- Lucknow News: जानकीपुरम में रिटायर शिक्षक के बंद मकान को निशाना बनाकर 82 लाख रुपये के नकदी-जेवर चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने चोरी की रकम से बुलेट बाइक खरीदी थी। एक आरोपित पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने जेवर, नकदी और दो बाइक बरामद कर दोनों को जेल भेज दिया है। जानकी विहार निवासी रिटायर शिक्षक राम नरेश के घर पांच अगस्त को चोरी हुई थी। चोरों ने 19 मिनट में घर से नकदी और जेवर समेत लगभग 82 लाख रुपये का सामान पार कर दिया था। पीड़ित की तहरीर पर जानकीपुरम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुखबिर की सूचना पर सोमवार को इंस्पेक्टर विनोद तिवारी की टीम ने सीडीआरआई रोड के पास से दो आरोपितों को पकड़ा। पकड़े गए आरोपितों की पहचान बाराबंकी के बड्डूपुर निवासी मो. शोएब और बाराबंकी के घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.