लखनऊ, जुलाई 9 -- Lucknow News: पीजीआई इलाके के सेक्टर-6बी में बुधवार शाम कुछ युवकों की दबंगई से कॉलोनी में दहशत फैल गई। घर के बाहर खड़े रिटायर्ड फौजी बृज किशोर शुक्ला से दबंगों ने पहले कहासुनी की। फिर बाइक से साथियों को बुलाकर फौजी को गालियां दीं और उन पर पथराव किया। किसी तरह भागकर फौजी ने खुद को बचाया। घटना से इलाके के लोग सहम गए। बृज किशोर शुक्ला ने तेलीबाग चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पीजीआई इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...