Lucknow News: रिटायर अफसर को 22 दिन डिजिटल अरेस्ट कर 34 लाख ठगे
लखनऊ, अक्टूबर 6 -- Lucknow News: साइबर जालसाजों ने खुद को एटीएस का अफसर बताकर मड़ियांव के फैजुल्लागंज निवासी 73 वर्षीय केशव मुरारी गुप्ता (पुरातत्व विभाग से रिटायर असिस्टेंट कंजरवेटिव) को व्हाट्सऐप वीडियो किया। आतंकी फंडिंग में जेल भेजने की धमकी देकर 22 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर 34 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित वृद्ध की तहरीर पर साइबर थाने में मोबाइल नंबर के आधार पर जालसाजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसीपी साइबर क्राइम शाहिदा नसरीन के मुताबिक, अपर पुलिस उपायुक्त किरन यादव के निर्देश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। केशव मुरारी गुप्ता फैजुल्लागंज में रहते हैं। उन्होंने तहरीर देकर बताया कि 11 सितंबर की सुबह उनके पास अनजान नंबर से व्हाट्सऐप पर एक वीडियो कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को पुणे एंटी टेररिस्ट स्क्वायड (एटीएस) कार्यालय का अफसर बताया। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.