Lucknow News: रिटायर अफसर को 22 दिन डिजिटल अरेस्ट कर 16.9 लाख हड़पे
लखनऊ, अक्टूबर 5 -- Lucknow News: सिविल डिफेंस से रिटायर अफसर विजय कुमार गुप्ता (82) को साइबर जालसाजों ने 22 दिन तक डिजिटल अरेस्ट किया और उनसे 16.9 लाख रुपये ठग लिए। जालसाजों ने खुद को एटीएस, एनआईए और अन्य जांच एजेंसियों का अफसर बताकर वीडियो काल की थी। पुलवामा विस्फोट के आतंकियों को फंडिंग करने का आरोप लगाकर जेल भेजने की धमकी दी। बैंक खातों की जानकारी ले ली। जेल जाने के डर से विजय कुमार गुप्ता ने अपनी एफडी तुड़वाकर जालसाजों के बताए गए बैंक खातों में रकम ट्रांसफर कर दी। 22वें दिन ठगी का पता चलने पर विजय ने विरोध किया तो जालसाजों ने उनका फोन काट दिया। इसके बाद पीड़ित ने 1930 पर फोन कर शिकायत दर्ज कराई और अपर पुलिस उपायुक्त अपराध किरन यादव से मिले। उनके आदेश पर साइबर थाने में अज्ञात जालसाजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
जालसाजी का तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.