Lucknow News: रिक्शा खड़ा करने पर मारपीट, पथराव
लखनऊ, जुलाई 30 -- Lucknow News: सआदतगंज एलएच खां मैदान निवासी नूरूल हसन के मुताबिक 21 जुलाई की रात करीब साढ़े 11 बजे उन्होंने घर के सामने रिक्शा खड़ा किया। विरोध में स्थानीय निवासी वसी हैदर, हसन, गुड़िया, बबली, अलीशा, मंशा, मोहम्मद, अली मियां व आठ अन्य ने हमला बोल दिया। आरोपियों ने घर में घुसकर पीड़ित के परिवार की महिलाओं को पीटा। स्थानीय लोगों के कहने पर पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। अगले दिन दो बजे आरोपियों ने उनके घर पर पथराव किया। सआदतगंज थाना प्रभारी संतोष आर्य ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.