Lucknow News: राहुल के समर्थन में कांग्रेस ने दिया प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में धरना
लखनऊ, अगस्त 21 -- Lucknow News: लखनऊ, विशेष संवाददाता। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अगुआई में संसद मार्ग थाने में विरोध प्रदर्शन के समर्थन में यूपी में भी कांग्रेसजन धरने पर बैठे। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को यूपी कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम की अगुआई में कांग्रेसजनों ने पार्टी कार्यालय में गांधी प्रतिमा के समक्ष धरना दिया। दिल्ली में एफआईआर लिखे जाने की सूचना मिलने के बाद यह धरना समाप्त हुआ। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया चेयरमैन डॉ. सीपी राय ने एफआईआर दर्ज किए जाने को राहुल गांधी और कांग्रेस की जीत बताया है। धरने में प्रमुख रूप से कांग्रेस के सहप्रभारी जगदीश जांगीड़, विधायक वीरेंद्र चौधरी, विश्वविजय सिंह, मनोज यादव, सचिन रावत आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- थाने के बाहर होती रही नारेबाजी, सड़कों पर लगा जाम यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.