Lucknow News: राहगीरों को थार से कुचलने का आरोपी वकील गिरफ्तार
लखनऊ, अक्टूबर 26 -- Lucknow News: काकोरी, संवाददाता। पारा में बस से ओवरटेक के विवाद के बाद गर्भवती को धक्का देकर मारपीट करने, राहगीरों पर थार चढ़ाने के आरोपी वकील संदीप कुमार द्विवेदी को पारा पुलिस ने मध्य प्रदेश के शहडोल से गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को वकील को जेल भेज दिया गया। काकोरी एसीपी शकील अहमद ने बताया कि बुधवार की रात बस ओवरटेक करने के दौरान अधिवक्ता लिखी थार सवार वकील आलमबाग विराट नगर निवासी संदीप कुमार द्विवेदी और उसके दोस्त ने बस चालक के साथ मारपीट की थी। सवारियों ने विरोध किया तो शराब के नशे में संदीप ने पति के साथ रास्ते से गुजर रही गर्भवती महिला के साथ धक्का मुक्की करते हुए मारपीट की। विरोध करने पर गालियां देते हुए जानमाल की धमकी दी। राहगीरों को जुटता देख आरोपियों ने भागते समय चार से पांच राहगीरों को टक्कर मारते हुए महिला के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.