लखनऊ, अक्टूबर 15 -- Lucknow News: लखनऊ, प्रमुख संवाददाता केंद्रीय विद्युत मंत्रालय की ओर से ऊर्जा संरक्षण विषय पर राष्ट्रीय पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। 25 अक्तूबर तक इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए आवेदन किए जा सकेंगे। सभी जिलों के बीएसए व डीआईओएस को निर्देश दिए गए हैं कि स्कूली विद्यार्थियों के अधिक से अधिक आवेदन इस प्रतियोगिता के लिए कराए जाएं। ग्रुप ए में कक्षा 5 से कक्षा 7 और ग्रुप बी में कक्षा 8 से कक्षा 10 तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशियंसी की ओर से स्कूल, राज्य व राष्ट्रीय स्तर तक की पेंटिंग प्रतियोगिता होगी। यह भी पढ़ें- Begusarai News: युवा उत्सव में हिस्सा लेने के लिए 25 अक्टूबर तक करें आवेदन राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार पाने वाले छात्र को एक लाख रुपये, लैपटॉप व गोल्ड मेडल दिय...