Lucknow News: राष्ट्रगान के समय प्रेक्षागृह में मेरी उपस्थिति नहीं थी: सतीश महाना
लखनऊ, अगस्त 23 -- Lucknow News: विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने गॉर्ड ऑफ ऑनर के दौरान राष्ट्रगान प्रारंभ होने और न रुकने को लेकर सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो को लेकर सफाई दी है। उन्होंने रविवार की शाम सोशल मीडिया एक्स पर लिखते हुए कहा है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी वीडियो के संबंध में सही तथ्यों का ज्ञान होना अत्यंत आवश्यक है। किसी भी प्रकार का भ्रम न फैले, इस उद्देश्य से मैं यह संदेश आप सभी के साथ साझा कर रहा हूं। यह भी पढ़ें- बजता रहा राष्ट्रगान और चल दिए यूपी के विधानसभा स्पीकर सतीश महाना, वीडियो वायरलघटना का स्पष्टीकरण उन्होंने आगे कहा है कि शनिवार को उन्नाव में 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिए जाने के दौरान, संयोगवश उसी समय प्रेक्षागृह (ऑडिटोरियम) के भीतर राष्ट्रगान प्रारंभ हुआ, जहां हमारी उपस्थिति नहीं थी। ये दोनों कार्यक्रम पूर्णतः अलग थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.