लखनऊ, अक्टूबर 21 -- Lucknow News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत शिविर में राहत सामग्री लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं, लेकिन उनको कुछ भी बताने वाला कोई नहीं है। नगर निगम और जलकल के कुछ कर्मचारी जरूर बैठे हैं, लेकिन वह असहाय नजर आ रहे हैं। राहत शिविर में बनाए गए सभी अस्थायी शेड बंद हो गए हैं। एक शेड में कुछ कर्मचारी सफाई और जलापूर्ति की व्यवस्था देख रहे हैं। यहां पर लगभग दो दर्जन महिलाएं सरकारी राशन और राहत सामग्री के लिए जुटी थीं। शलाया खातून, सुषमा, रीता, सुमन आदि ने बताया कि हम लोग बाढ़ में अपने घरों में फंसे थे। यह भी पढ़ें- Lucknow News: घर-घर पहुंचीं महापौर, बाढ़ पीड़ितों से जाना राहत का हाल नाव से राहत सामग्री बांटी जा रही थी। आवाज देने पर भी कोई उनतक राशन नहीं पहुंचाया। पानी कम होने पर राहत शिविर में पहुंचे तो कोई कुछ बत...