Lucknow News: राशन किट को ब्रजेश पाठक ने दिखाई हरी झण्डी
लखनऊ, अक्टूबर 26 -- Lucknow News: फैजुल्लागंज में बाढ़ से प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए लायंस इंटरनेशनल ने पहल की है। संस्था की ओर से सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में वितरण के लिए 2000 राशन किट रवाना की गईं। इनमें लखनऊ के फैजुल्लागंज समेत गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और लखीमपुर के बाढ़ प्रभावित इलाके शामिल हैं। राशन किट से लदे ट्रकों को 1090 चौराहे से उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस मौके पर लखनऊ उत्तर के विधायक डॉ. नीरज बोरा भी मौजूद रहे। लायंस इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर परमजीत सिंह, पूर्व गवर्नर मनोज रुहेला, मुकेश जैन, कैबिनेट सचिव सुदीप कुलश्रेष्ठ, मुख्य सलाहकार प्रवीण कुमार, कोषाध्यक्ष दुर्गेश बंसल, प्रथम उप मंडलाधीश दलजीत सिंह टोनी और द्वितीय उप मंडलाधीश नवीन झिंगरन सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.