लखनऊ, अक्टूबर 27 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। गोमती नगर विस्तार स्थित पर्वतीय महापरिषद भवन में आयोजित रामलीला महोत्सव में मंगलवार को लक्ष्मण शक्ति, , कुंभकरण ,मेघनाद व रावण वध व भगवान के राज्याभिषेक की मनोहारी लीला के मंचन के साथ रामलीला का समापन हुआ।पात्रों ने उत्कृष्ट अभिनय व गायन का प्रदर्शन कर दर्शकों को बांधे रखा। लीला में राम की भूमिका नेहा सिंह, लक्ष्मण की निक्की सिंह, सीता की विधि जोशी, रावण के रोल में केडी जोशी और सुषेन वैद्य की भूमिका में हरीश काण्डपाल के अभिनय की सभी ने तारीफ की। कलाकारों ने विभिन्न रागों पर आधारित चौपाइयों को गाकर दर्शकों का मन मोहा। रामलीला में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक ओपी श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि चेयरमैन बीबीडी ग्रुप विराज सागर दास, मोहम्मद अली खान, सोनिया यादव, समता बाफिला सहित अन्य अतिथियों ने र...