लखनऊ, अगस्त 12 -- Lucknow News: एकता नगर, कान्हा नगर बिजली कटौती से मुक्त होंगे नगर निगम और लेसा ने कल्ली पश्चिम में संयुक्त सर्वे किया लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। रायबरेली रोड की लगभग एक लाख आबादी के लिए राहत भरी खबर है। पिछले लंबे समय से अघोषित बिजली कटौती, लो-वोल्टेज और जर्जर विद्युत व्यवस्था से जूझ रहे स्थानीय उपभोक्ताओं को जल्द ही इस समस्या से मुक्ति मिलने जा रही है। लेसा कल्ली पश्चिम में एक नया बिजली उपकेंद्र बनाएगा। इस उपकेंद्र के निर्माण से क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही बिजली संकट की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा।

बिजली सप्लाई में सुधार रायबरेली रोड से सटी कॉलोनियों को अंबेडकर विश्वविद्यालय उपकेंद्र से बिजली सप्लाई मिलती है, लेकिन गर्मियों में बिजली की मांग बढ़ने पर बिजली कटौती करनी पड़ी थी। इससे एकता नगर, कान्हा नगर, चरण भट्टा ...