लखनऊ, अगस्त 9 -- Lucknow News: विष्णु बाजपेयी, रायबरेली। रायबरेली के हरचंदपुर स्थित ओई टीले पर एक बार फिर कौतूहल का माहौल बन गया है। बारिश के दौरान खेत की मिट्टी धंसने से निकली एक सुरंगनुमा संरचना ने इस पौराणिक टीले को एक बार फिर लोगों के आकर्षण का केंद्र बना दिया है। दूर-दराज से सैकड़ों लोग इसे देखने उमड़ रहे हैं, और गांव में जिज्ञासा का माहौल बना हुआ है। हरचंदपुर थानाक्षेत्र स्थित ओई टीला जिले की सबसे महत्वपूर्ण पुरातात्विक धरोहरों में गिना जाता है। यह टीला 1995-96 में ही पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित घोषित किया जा चुका है और इतिहासकारों के अनुसार इसका संबंध 9वीं से 13वीं शताब्दी के बीच बुंदेलखंड पर शासन करने वाले चंदेल वंश से माना जाता है। वंश के अंतिम शक्तिशाली राजा परमाल सिंह, जिन्होंने 1165 से 1203 के बीच शासन किया, उनकी दूसरी रानी...