Lucknow News: रायबरेली:लव मैरिज का मामला निपटाने को मांगे बीस हजार, ग्रामीणों ने थाना घेरा
लखनऊ, अक्टूबर 13 -- Lucknow News: भदोखर थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह के एक मामले को लेकर सोमवार देर रात जमकर हंगामा हुआ। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने के एवज में बीस हजार रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने जांच सीओ सिटी आशीष निगम को सौंप दी है। भदोखर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती गांव के ही एक युवक के साथ घर से चली गई थी। बाद में दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। इस मामले में युवती के पिता ने पहले भदोखर थाने में युवक के खिलाफ तहरीर दी थी। हालांकि कोर्ट मैरिज के बाद युवती के पिता ने थाने में लिखित सहमति पत्र देकर मामले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.