Lucknow News: राम भरोसे स्कूल के 350 बच्चों को परोसा जा रहा खराब गुणवत्ता का एमडीएम
लखनऊ, अक्टूबर 6 -- Lucknow News: तेलीबाग स्थित राम भरोसे मैकूलाल इंटर कॉलेज में पहली से आठवीं कक्षा तक पढ़ने वाले करीब 350 बच्चों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है। मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) की आपूर्ति करने वाली संस्था लगातार निर्धारित मेन्यू और गुणवत्ता के मानकों की अनदेखी कर घटिया व बेस्वाद खाना परोस रही है। मंगलवार को तय मेन्यू के अनुसार बच्चों को रोटी, सोयाबीन की सब्जी और फल परोसा जाना था, लेकिन संस्था ने महज दाल, चावल और केला बांटकर इतिश्री कर ली। फल भी बच्चों की संख्या के मुकाबले काफी कम होते हैं। इसके अलावा भोजन लाने वाला वाहन भी बेहद गंदा रहता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य अंबर तिवारी ने बताया कि संस्था कभी भी तय मेन्यू के मुताबिक रोटी और दूध नहीं देती। भोजन न केवल बेस्वाद है, बल्कि गुणवत्ता और स्वच्छता के मानक पर ठीक नहीं है। घटि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.