Lucknow News: राम नाम के साथ 50 हजार पत्थरों से बनी हनुमान जी की अद्भुत प्रतिमा
लखनऊ, अक्टूबर 27 -- Lucknow News: लखनऊ, कार्यालय संवाददाता गोमती नगर स्थित फन रिपब्लिक मॉल परिसर में मंगलवार को श्रद्धा, आस्था और आध्यात्मिक भावनाओं से जुड़ा एक अनूठा दृश्य देखने को मिला, जब भगवान श्री हनुमान जी की 24 फीट ऊंची और लगभग 600 किलोग्राम वजनी भव्य प्रतिमा का उद्घाटन किया गया। विशेष आध्यात्मिक महत्व वाली इस प्रतिमा को 50 हजार से अधिक पत्थरों से तैयार किया गया है, प्रतिमा पर राम राम नाम अंकित होने से प्रतिमा का स्वरूप विराट प्रतीत होता है। प्रतिमा का अनावरण विधायक डॉ. नीरज बोरा ने किया।इस प्रतिमा की सबसे बड़ी आध्यात्मिक विशेषता यह है कि इसके निर्माण में इस्तेमाल किए गए 50 हजार से अधिक पत्थर हैं और प्रतिमा पर राम-राम नाम भी अंकित किया गया है। प्रतिमा को तैयार करने में लगभग 30 दिनों का समय लगा। इसके निर्माण में देश के अलग-अलग राज्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.