लखनऊ, अक्टूबर 17 -- Lucknow News: लखनऊ-कानपुर रेल खंड पर अमौसी और मानकनगर स्टेशन के बीच रामदासखेड़ा में अधूरे पड़े अंडरपास का निर्माण कार्य रेलवे ने फिर से शुरू कर दिया है। रामदासखेड़ा की तरफ जमीन अधिग्रहण को लेकर आ रही बाधा के कारण निर्माण कार्य लगभग छह महीने से रुका हुआ था। बाधा दूर होते ही कार्य शुरू करवा दिया गया। इसके बन जाने से एक लाख से अधिक लोगों की आवाजाही आसान हो जाएगी। केसरीखेड़ा क्रासिंग पर बने ओवरब्रिज पर ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा। उत्तर रेलवे ने रेलवे फाटक नंबर एलसी-5/सी पर पिछले साल मार्च में अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू किया था। यह अलीनगर सुनहरा से रामदासखेड़ा की तरफ बनाया जाना है। अलीनगर सुनहरा की तरफ से रामदासखेड़ा की तरफ तक अंडरपास का काम अप्रैल 2026 से रुका हुआ था। कारण बताया गया कि रामदासखेड़ा की तरफ एप्रोच रोड के आ...