Lucknow News: रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल में सुरक्षाकर्मियों का हंगामा
लखनऊ, जुलाई 7 -- Lucknow News: राजाजीपुरम स्थित रानी लक्ष्मीबाई संयुक्त चिकित्सालय में मंगलवार को वेतन न मिलने से नाराज सुरक्षाकर्मियों ने कामकाज ठप कर प्रदर्शन किया। सुरक्षाकर्मियों का आरोप है कि पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिला है। इससे उनके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। बच्चों की स्कूल फीस जमा करना मुश्किल हो गया है। वहीं परिवार का भरण-पोषण भी प्रभावित हो रहा है। आक्रोशित कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में प्रदर्शन करते हुए अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। करीब एक घंटे तक कामकाज बंद रखा। सुरक्षाकर्मियों के प्रदर्शन का असर सीधे अस्पताल की व्यवस्था पर पड़ा। ओपीडी, वार्ड और मुख्य प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई। सुरक्षा कर्मियों के ड्यूटी छोड़ने से अस्पताल परिसर में आने-जाने वालों की आवाजाही अव्यवस्थित हो गई। इस दौर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.