Lucknow News: राधा हत्याकांड का 25 हजार का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार
लखनऊ, सितम्बर 29 -- Lucknow News: कृष्णानगर पुलिस ने मानसरोवर मार्केट में हुए राधा हत्याकांड के 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को मंगलवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है। उसे लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से तमंचा, कारतूस और स्कूटी बरामद हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी भोला राजपूत उन्नाव के सोहरामऊ क्षेत्र के नदौहा गांव का रहने वाला है। 29 सितंबर की तड़के चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि स्कूटी सवार संदिग्ध डूडा कॉलोनी, आशाराम बापू मार्ग की तरफ आ रहा है। कृष्णानगर पुलिस और सर्विलांस टीम ने घेराबंदी कर उसे रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा और असंतुलित होकर गिर गया। यह भी पढ़ें- Haridwar News: पुरानी रंजिश में हैप्पी को मारी गोली, 10 हजार इनामी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.