लखनऊ, अक्टूबर 6 -- Lucknow News: भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार राधा कांत ओझा के पास आधा किलो सोना और ढाई किलो चांदी है। उनके पास और उनकी पत्नी के पास एक-एक लाख रुपये नगद है। चलने के लिए घर में दो गाड़ियां हैं। सोना-चांदी और बैंकों में जमा राशि को देखा जाए तो उनके पास 38748494 और पत्नी के पास 20746759 रुपये है।उनके पास पांच बैंक खातों में 2.24 करोड़ रुपये हैं। उन्होंने करीब 1.32 करोड़ रुपये फिक्स करा रखे हैं। विभिन्न तरह की तीन पॉलिसियां ले रखी हैं। इसमें एलआईसी पॉलिसी 3000000, एलआईसी पॉलिसी 1500000 व एलआईसी पॉलिसी 500000 हैं। खुद के नाम पर किया कार्निवाल और पत्नी के नाम पर मारूती आल्टो गाड़ी है।उनके पास रमइपुर दिशिनी पट्टी प्रतापगढ़ और पतनी के नाम पर फूलपुर प्रयागराज में संपत्तियां हैं। इसके अलावा प्रयागराज में भी कुछ संपत्तियां हैं। अचल सं...