Lucknow News: राजेंद्र नगर में मोबाइल टावर लगाने का क्षेत्रीय लोगों ने किया विरोध
लखनऊ, जुलाई 19 -- Lucknow News: राजेंद्र नगर क्षेत्र में रविवार को रिहायशी कॉलोनी में मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। कॉमर्शियल टावर के निर्माण के विरोध में निवासियों ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए प्रशासन से तत्काल रोक लगाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि घनी आबादी वाले रिहायशी क्षेत्र में बिना लोगों की सहमति के कॉमर्शियल मोबाइल टावर लगाया जा रहा है। टावर से निकलने वाली रेडिएशन और विद्युत चुम्बकीय किरणें बच्चों, बुजुर्गों और हृदय रोगियों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकती हैं। साथ ही टावर लगने से कॉलोनी की सुंदरता और संपत्तियों की कीमत पर भी असर पड़ेगा। प्रदर्शन में शामिल नितिन श्रीवास्तव, रचना श्रीवास्तव, संतोष पांडे और रश्मि श्रीवास्तव ने प्रशासन से मांग की कि टावर लगाने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.