Lucknow News: राजाजीपुरम में भागवत कथा में सुनाई 24 अवतारों की कथा
लखनऊ, अक्टूबर 26 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। राजाजीपुरम के जलालपुर मर्दन खेड़ा में गायत्री परिवार की ओर से आयोजित मातृशक्ति जन्मशताब्दी श्रीमद्भागवत सप्ताह एवं नवकुंडीय गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन सोमवार को यज्ञ हुआ। चौपटिया से आईं किरण वर्मा की महिला टोली ने यज्ञ संपन्न कराया। इसके माध्यम से महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया गया। शाम को कथा वाचिका निष्ठा रस्तोगी ने व्यासपीठ से भगवान के 24 अवतारों का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने भगवान दत्तात्रेय के अवतार की कथा सुनाते हुए माता अनसूया के पतिव्रत धर्म और उनकी महिमा पर प्रकाश डाला। कथा के दौरान श्रद्धालुओं को धार्मिक प्रसंगों के माध्यम से आदर्श जीवन मूल्यों का संदेश दिया गया। इस मौके पर कुलदीप श्रीवास्तव, सेजल यादव, किरण वर्मा, नीरज सक्सेना, आरती गुप्ता, सुनीता बिसारिया, प्रीति कुशवाहा औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.