Lucknow News: राजस्व वादों में ढिलाई पर मंडलायुक्त सख्त, 15 दिन में निपटाएं अविवादित नामांतरण के मामले
लखनऊ, जुलाई 28 -- Lucknow News: लखनऊ मंडल के राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों के निस्तारण में सुस्ती पर मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने कड़ा रुख अपनाया है। मंगलवार को आयुक्त सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राजस्व वादों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी तहसीलों में विशेष अभियान चलाकर 15 दिनों के भीतर अविवादित नामांतरण वादों का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में मंडलायुक्त ने उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज वादों की जनपदवार और तहसीलवार समीक्षा की। उन्होंने दर्ज और निस्तारित मामलों की संख्या, निस्तारण प्रतिशत तथा तय समय सीमा से अधिक लंबित मामलों की स्थिति का बारीकी से परीक्षण किया। समीक्षा में एक वर्ष और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.