Lucknow News: राखी पर बहन का मंगलसूत्र लूटा, ट्रैफिक सिपाही ने लुटेरे को दबोचा
लखनऊ, अगस्त 29 -- Lucknow News: रक्षाबंधन पर भाई के घर जा रही महिला से मड़ियांव कोतवाली से चंद कदम दूर चंद्रा ढाल पर बदमाश ने मंगलसूत्र लूट लिया। महिला के शोर मचाने पर ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक सिपाही ने घायल होने के बावजूद दौड़कर लुटेरे को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लूटा गया मंगलसूत्र बरामद कर लिया है। रसूलपुर मछरेहटा, सीतापुर निवासी रूबी कश्यप पत्नी गोपी कश्यप दो बेटों आदित्य और अखिलेश के साथ चिनहट के मटियारी में रहती हैं। रक्षाबंधन पर वह राखी बांधने के लिए गांव जा रही थीं। शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे वह मड़ियांव के चंद्रा ढाल पर बस का इंतजार कर रही थीं। तभी पीली टी-शर्ट पहने एक बदमाश आया और उनके गले पर झपट्टा मारकर मंगलसूत्र छीनकर भागने लगा। पीड़िता के शोर मचाने पर वहां यातायात व्यवस्था संभाल रहे आरक्षी नवीन चौधरी ने बिना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.