Lucknow News: रहमतनगर के धान के खेत में निकला 12 फुट का अजगर
लखनऊ, अक्टूबर 3 -- Lucknow News: गोसाईंगंज। रहमतनगर गांव में शनिवार को लक्ष्मी के धान के खेत में 12 फुट लंबा अजगर निकल आया। धान की फसल काटने गए मजदूर अचानक विशाल अजगर को देखकर घबरा गए और शोर मचाते हुए खेत से बाहर भाग निकले। मजदूरों के शोर पर आसपास काम कर रहे ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। अजगर को देखने के लिए भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि अजगर खेत में कुंडली मारकर बैठा था। उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। गांव वालों ने अपने बच्चों को खेत की तरफ जाने पर रोक लगा दी है। वहीं, फारेस्टर रईस खान ने बताया कि वन विभाग की टीम मौके पर गई थी लेकिन वहां खेत में अजगर नहीं मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.