Lucknow News: रमेश कुमार अध्यक्ष व अनुज वर्मा वरिष्ठ महामंत्री नियुक्त
लखनऊ, सितम्बर 7 -- Lucknow News: उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने सोमवार को जनता मार्केट, मलिक टिंबर चौराहा (गोमती नगर) इकाई गठित की। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में रमेश कुमार सिंह को अध्यक्ष, अनुज कुमार वर्मा को वरिष्ठ महामंत्री, सत्यनारायण तिवारी को महामंत्री, नरेंद्र कुमार वर्मा को कोषाध्यक्ष, सुशील कुमार सोनी को उपाध्यक्ष और शंकरी लाल पटवा को संरक्षक चुना गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि व्यापारी समाज का सबसे मजबूत वर्ग है, जो राजस्व के माध्यम से सरकार चलाने में सबसे बड़ा योगदान देता है। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन से ही सभी समस्याओं का समाधान संभव है। नवगठित इकाई के अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह ने बताया कि शीघ्र ही जनता मार्केट में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.