लखनऊ, नवम्बर 14 -- Lucknow News: लखनऊ, विशेष संवाददाताप्रमुख धार्मिक स्थलों और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा घेरा और कड़ा करने के लिए एंटी ड्रोन सिस्टम के लिए आठ रडार पैनल खरीदे जाएंगे।अयोध्या, मथुरा व काशी में आतंकी खतरे व धमकियों को देखते हुए सुरक्षा प्रबंधों में अत्याधुनिक तकनीक का प्रयोग बढ़ाया जा रहा है। एंटी ड्रोन सिस्टम के जरिए खास दायरे में अवांछित ड्रोन को आने से रोका जा सकेगा। गृह विभाग ने आठ रडार पैनल की खरीद के लिए 27.13 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। सुरक्षा मुख्यालय उपकरणों की खरीद करेगा। पुलिस मुख्यालय ने बीते दिनों अत्याधुनिक उपकरणों की खरीद का प्रस्ताव शासन को भेजा था। प्रमुख धार्मिक स्थालों की सुरक्षा में तकनीक का उपयोग लगातार बढ़ाया जा रहा है। आठ रडार पैनल का उपयोग दो एंटी ड्रोन सिस्टम में किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की...