लखनऊ, अक्टूबर 15 -- Lucknow News: रक्षामंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह अपने तीन दिवसीय लखनऊ प्रवास के पहले दिन विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचे और शोकाकुल परिवारों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी भी उपस्थित रहे। रक्षा मंत्री ने द्वारिकापुरी कॉलोनी, महर्षि नगर में सुनील तिवारी के आवास पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। दिवंगत के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद कुर्सी रोड स्थित वुडलैंड पैराडाइज फेज-2 में रोहित सिंह के आवास पहुंचकर शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षामंत्री सर्वोदय नगर में भाजपा के वरिष्ठ नेता जयपाल सिंह के आवास पर पहुंचकर उनका कुशलक्षेम ज...