लखनऊ, जुलाई 9 -- Lucknow News: अमीनाबाद के श्रीराम रोड स्थित भोलेनाथ मंदिर में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंदिर में फल और लड्डू का वितरण किया गया। इस दौरान महापौर सुषमा खर्कवाल और उपाध्यक्ष सुशील तिवारी पम्मी उपस्थित रहे। उत्तर प्रदेश कपड़ा व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल बजाज और महामंत्री प्रभु जालान ने बताया कि हर साल की तरह इस वर्ष भी यह उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी उपस्थित लोगों ने रक्षा मंत्री की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान केदार बाजपेयी और उत्तम कपूर सहित कई प्रमुख व्यापारी नेता मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...