Lucknow News: रक्षामंत्री की टीम ने राहत सामग्री के साथ दवाएं भी बांटी
लखनऊ, अक्टूबर 12 -- Lucknow News: फैजुल्लागंज में बाढ़ प्रभावित परिवारों को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की टीम ने सोमवार को राहत सामग्री बांटने के साथ दवाएं भी वितरित किया। रक्षामंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों में साफ-सफाई एवं संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक छिड़काव का कार्य भी तेजी से करने का निर्देश दिया है। सोमवार को विधायक डॉ. नीरज बोरा, सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा, रक्षामंत्री के विशेष कार्याधिकारी केपी सिंह, जनसंपर्क अधिकारी राघवेंद्र शुक्ला, पुष्कर शुक्ला, पार्षद प्रतिनिधि अंकुश बाजपेई आदि ने दाउदनगर, मामा कॉलोनी, दुर्गापुरी सहित कई इलाकों में बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरित की। जिन क्षेत्रों में अभी भी जलभराव है, वहां नावों के माध्यम से सामग्री पहुंचाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.