Lucknow News: रंजिश में महिला और बेटों पर जानलेवा हमला
लखनऊ, अगस्त 31 -- Lucknow News: शेखनखेड़ा मजरा उतरांवा गांव में रंजिश में दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद एक पक्ष ने मां और उसके दो बेटों पर लाठी डंडे, कुल्हाड़ी और फरसे से जानलेवा हमला कर लहूलुहान कर दिया। घटना में तीन लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने जख्मी लोगों को इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी भेजा, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। शेखनखेड़ा निवासी सत्यम ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि रविवार शाम चार बजे रंजिश को लेकर गांव के ही अजीत से कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद अजीत ने अपने परिवार की अंशिका पुत्री सुनील और सुनील की पत्नी के साथ मिलकर लाठी डंडों, कुल्हाड़ी और फरसे से उन लोगों पर हमला बोल दिया। घटना में सत्यम, उसके भाई शिवा और मां जख्मी हो गईं। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा। एक घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है। नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.