लखनऊ, जुलाई 20 -- Lucknow News: इंदिरानगर के बजरंग चौराहे पर रंगदारी के विरोध पर अखिलेश यादव पर लाठियां बरसाने वाले दो और दबंगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को पुलिस ने मामले में एक को गिरफ्तार किया था। तीनों को सोमवार दोपहर पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस अन्य हमलावरों की तलाश में दबिश दे रही है। इंदिरानगर के मोहम्मदपुर निवासी अखिलेश यादव से बजरंग चौराहे पर सूरज रावत, ऋतिक और चेतराम ने घेरकर 10 हजार रुपये रंगदारी मांगी थी। रंगदारी की मांग पूरी न होने पर तीनों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अखिलेश को गिरा दिया। इसके बाद उस पर लाठियां बरसाई। हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। घायल अखिलेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार होने पर अखिलेश ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह के...