लखनऊ, जुलाई 20 -- Lucknow News: यूरिया की किल्लत को लेकर जिला कृषि अधिकारी डा. मेनका ने बताया कि जनपद में सभी प्रकार के उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। जुलाई माह में यूरिया वितरण का लक्ष्य 9243 मीट्रिक टन है, जिसके सापेक्ष 17787 मीट्रिक टन उपलब्ध है, जिसमें 9773 मीट्रिक टन सहकारिता क्षेत्र में उपलब्ध है। इसी प्रकार फास्फेटिक उर्वरकों में डीएपी कुल 6142 एम्टी और एनपीके कुल 4149 मीट्रिक टन उपलब्ध है। जोकि बीते माह के लक्ष्य से अधिक है। ऐसी स्थिति में किसान से गुजारिश की है कि अपनी फार्मर रजिस्ट्री के आधार पर ही उर्वरकों का इस्तेमाल करें और अच्छी मात्रा में फसलों पर प्रयोग करें। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: उर्वरक बिक्री में गड़बड़ी पर निरस्त होगा लाइसेंस इस बीच किसान किसी भी समस्या के लिए जिला कृषि अधिकारी के हेल्पलाइन नंबर-9198938099...