Lucknow News: यूपी में बारिश का सिलसिला थमेगा, कोहरे की आशंका बढ़ी
लखनऊ, अक्टूबर 31 -- Lucknow News: बीते 24 घंटों के दौरान अति प्रचंड चक्रवाती तूफान अर्णब के असर से कई जिलों में 60 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार से बारिश का सिलसिला प्रदेश के अधिकांश हिस्सों से थमने का पूर्वानुमान है। वहीं, आने वाले सप्ताह में कोहरा होने की संभावना बढ़ गई है। अमौसी स्थित मौसम मुख्यालय के अनुसार अर्णब के अवशेष अब पछुआ के प्रभाव से कमजोर पड़ रहे हैं। तीन दिनों तक प्रदेश में व्यापक वर्षा कराने के बाद अब पूर्वी उत्तर प्रदेश में छिटपुट वर्षा की गतिविधियां ही रह जाएंगी। अगले तीन से चार दिनों में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। साथ ही न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री गिरेगा। सुबह कहीं-कहीं हल्का या मध्यम कोहरा पड़ सकता है, जो दिन चढ़ने के साथ तुरंत छंट जाएगा। यह भी पढ़ें- Moradabad News: ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.