लखनऊ, अक्टूबर 30 -- Lucknow News: राज्य सरकार ग्राम पंचायतों में तकनीक आधारित नियोजन को बढ़ावा देने जा रही है। यूपी की 58 हजार ग्राम पंचायतें मिलकर विकसित उत्तर प्रदेश के विकास का रोडमैप तैयार करेंगी। इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर साक्ष्य और सैचुरेशन आधारित योजनाएं तैयार करने की प्रक्रिया को तकनीक से जोड़ा जा रहा है। यह भी पढ़ें- Godda News: पथरगामा प्रखंड सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षणतकनीक से बनेगा ग्राम पंचायतों का विकास रोडमैप ग्राम्य विकास आयुक्त प्रमोद कुमार उपाध्याय ने इस संबंध में प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को भेजे पत्र में वीबी-जी राम जी के अंतर्गत सॉफ्टवेयर की उपयोगिता बढ़ाने और तकनीक आधारित नियोजन को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके माध्यम से प्रदेश मुख्यालय से लेकर विकास खंड और ...