Lucknow News: यूपीडा ने एक्सप्रेसवे पर बढ़ाए सुरक्षा प्रबंध
लखनऊ, नवम्बर 10 -- Lucknow News: लखनऊ, विशेष संवाददाताप्रदेश के सभी एक्प्रेसवे पर सुरक्षा प्रबंध चाक-चौबंद किए जा रहे हैं। दीपावली से लेकर छठ पूजा के दृष्टिगत एक्सप्रेसवे पर यातायात के बढ़ते दबाव को देखते हुए यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के विशेष निर्देश दिए गए हैं।उप्र एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) यूपी के सभी एक्सप्रेसवे पर सड़क सुरक्षा और यात्रियों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए विशेष सतर्कता बरत रहा है। त्योहारों के दौरान संभावित यातायात दबाव को देखते हुए सड़क सुरक्षा व यातायात प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। यूपीडा ने वाहन चालकों से अपील की है कि त्योहारों के दौरान एक्सप्रेसवे पर वाहनों की संख्या बढ़ने के कारण कुछ स्थानों पर अतिरिक्त प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है। यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.