लखनऊ, अगस्त 24 -- Lucknow News: मिल एरिया इलाके में जैन मंदिर चैत्यालय से भगवान अनंतनाथ की अष्टधातु की प्रतिमा, छत्र, सिंहासन आदि चोरी करने के आरोप में बाजारखाला पुलिस ने पूर्व सुरक्षा गार्ड और सीतापुर के गैंगस्टर संजय को विभूतिखंड इलाके से गिरफ्तार किया है। पुलिस को पूछताछ में आरोपी संजय ने बताया कि उसने यूट्यूब से ताला तोड़ने का तरीका सीखा। फिर चोरी की वारदात की। पुलिस ने आरोपी के पास से भगवान की प्रतिमा समेत करीब 15 लाख रुपये का माल बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक 20 अगस्त की रात जैन मंदिर से भगवान अनंतनाथ की अष्टधातु की प्रतिमा, चांदी के पांच सिंहासन, छह छत्र और पांच पंचमेरु आदि सामान चोरी हो गया था। मंदिर से जुड़े अंकित जैन ने बाजारखाला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाजारखाला इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह ने बताया कि मंदिर परिसर व आसपास लग...