लखनऊ, जुलाई 17 -- Lucknow News: लखनऊ व्यापार मंडल की कपूरथला युवा इकाई का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लखनऊ व्यापार मण्डल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर डा. संजय सोमानी को कपूरथला युवा इकाई का चेयरमैन घोषित किया गया, जबकि पंकज मिश्रा ने युवा अध्यक्ष और जय भगवान अग्रवाल ने वरिष्ठ महामंत्री पद की शपथ ली। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि युवा व्यापारियों की सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। कार्यक्रम के प्रमुख वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा, ट्रांसगोमती अध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता, वरिष्ठ महामंत्री जितेन्द्र सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष सुहैल हैदर अल्वी, मनीष गुप्ता और अरविन्द पाठक ने कहा कि संगठन की असली ताकत युवा साथियों में निह...