लखनऊ, अक्टूबर 12 -- Lucknow News: हुसैनबाद इलाके के एक हॉस्टल में रहने वाली युवती से मिलने पहुंचे छात्र क्षितिज गहरवार को कुछ युवकों ने चोरी का आरोप लगाकर पीटा। बोतल, चाकू, कैंची, राड से हमला कर छात्र का सिर फोड़ दिया। घायल छात्र की तहरीर पर बीबीडी थाने की पुलिस ने पांच नामजद हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर बीबीडी राम सिंह के मुताबिक घायल छात्र इंदिरानगर के बसंत कुंज का रहने वाला है। उसने तहरीर देकर बताया कि 10 अक्तूबर सुबह एक परिचित युवती का फोन आने पर वह उससे मिलने तिलक बिहार कॉलोनी हुसैनाबाद के बीएनबी हॉस्टल पहुंचा। आरोप है कि वह जैसे ही युवती के कमरे में दाखिल हुआ। पीचे से आदित्य मिश्रा उसके दोस्त प्रियांशु, हर्षित, हेमंत और मनोज यादव उर्फ प्रधान आ गए। उन्होंने पकड़कर कमरे के बाहर खींच लिया। उक्त लोगों ने चोरी का झूठ...