Lucknow News: युवती से छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ, जुलाई 28 -- Lucknow News: वजीरगंज थाना क्षेत्र के बासमंडी इलाके में सरेराह एक युवक ने 19 वर्षीय युवती का मुंह दबाकर गली में खींच लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट कर धमकाया। राहगीर दूधवाले के टोकने पर आरोपी मौके से भाग निकला। पुलिस ने आरोपी आकाश जायसवाल को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है। इंस्पेक्टर राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता बासमंडी की रहने वाली है और एक घर में बर्तन धोने का काम करती है। 26 जुलाई की शाम साढ़े पांच बजे वह काम पर जा रही थी। इस दौरान मोहल्ले का रहने वाला आकाश उसका पीछा करने लगा। बासमंडी इलाके में रास्ता रोककर आरोपी ने युवती का मुंह दबाया और सुनसान गली में ले जाकर छेड़छाड़ करते हुए गलत काम करने की कोशिश की। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट की और जान से मारने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.