Lucknow News: युवती से छेड़छाड़, विरोध पर पिता और भाइयों ने पीटा
लखनऊ, नवम्बर 15 -- Lucknow News: नगराम में युवती के साथ युवक ने छेड़छाड़ की। छेड़छाड़ के विरोध करने पर युवक और उसके परिवारीजनों ने पीटा और धमकी दी। युवती की तहरीर पर युवक उसके पिता और भाइयों समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। नगराम थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि एक युवती ने कस्बे की रहने वाली है। उसने मोहल्ले में रहने वाले कय्यूम पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी कय्यूम आए दिन उसके साथ छेड़छाड़ करता था। इसकी शिकायत जब उसने आरोपी के पिता कासिम अली से की तो कासिम और उनके बेटे हलीम, फिरोज गाली-गलौज कर धमकी देने लगे। विरोध पर उन्होंने पीटा और भगा दिया। युवती की तहरीर के आधार पर कय्यूम उसके पिता कासिम अली और भाई हलीम व फिरोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.