Lucknow News: युवती ने बात नहीं की तो दबंग ने उसकी बहन को चाकू मारा
लखनऊ, अगस्त 1 -- Lucknow News: चिनहट के शिवपुरी चौराहे पर दबंग ने बहनों पर शुक्रवार रात चाकू से हमला बोल दिया। युवती के हाथ में चाकू लगने से लहूलुहान होकर गिर गई। पीड़िता ने चिनहट थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। आरोपी पीड़िता से उसकी बहन से बात कराने का दबाव बनाता था। बाराबंकी निवासी युवती परिजनों के साथ चिनहट इलाके में किराए पर रह रही है। वह प्राइवेट नौकरी करती है। पीड़िता ने बताया कि बहन चिनहट गणेशपुर गांव निवासी आरोपी ओमकार से बातचीत करती थी। विवाद होने के बाद दोनों में बातचीत बंद हो गई थी। पीड़िता ने बताया कि शुक्रवार रात नौ बजे वह बहन के साथ शिवपुरी चौराहे की मोबाइल दुकान पर जा रही थी। रास्ते में आरोपी ने उन दोनों को रोक लिया। बहन से बात करने का दबाव बनाने लगा। मना करने पर ओमकार ने चाकू निकाला और दोनों बहन पर जानलेवा हमला बोल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.