लखनऊ, अगस्त 16 -- Lucknow News: काकोरी, संवाददाता। पारा के दौदाखेड़ा में छोटी बहू ने बहनों के साथ मिलकर सास रामप्यारी को गालियां दीं। मारपीट कर सादे कागजों पर जबरन अंगूठा लगवा दिया। बड़ी बहू की बेटी ने जब विरोध किया तो उसको आरोपी ने चाकू लेकर दौड़ा दिया। पीड़ित वृद्धा की शिकायत पर पारा थाने में मुदकमा दर्ज कर कर लिया गया है।पारा निवासी वृद्धा रामप्यारी के अनुसार तीन चार दिन पहले की रात तीन बजे छोटी बहू सीमा यादव बहनों और दो अन्य महिलाओं के साथ उनके घर में जबरन घुस आई। आरोप है कि घर में आते ही सभी ने उनको गालियां दीं। मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान रामप्यारी की बड़ी बहू की बेटी मोहिनी ने विरोध किया तो आरोपियों ने चाकू लेकर उसे दौड़ा लिया। मोहिनी ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई और पुलिस को सूचना दी। पीड़िता ने बताया कि यूपी 112 पर सूचना पर पुल...