Lucknow News: युवती को घर में घुसकर पीटने, छेड़छाड़ की रिपोर्ट चार माह बाद दर्ज
लखनऊ, जुलाई 4 -- Lucknow News: पीजीआई इलाके में एक युवती को लगातार परेशान करने और विरोध करने पर घर में अकेला पाकर पीटने के मामले में कोर्ट के आदेश पर पीजीआई पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ चार माह बाद नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की पिटाई से जख्मी युवती का कई दिन तक अस्पताल में इलाज भी चला। फिलवक्त युवती घर पर स्वस्थ अवस्था में है। तेलीबाग निवासी एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी को आरोपी करन, अनूप और रामस्वरूप काफी समय से परेशान कर रहे थे। महिला के मुताबिक एक मार्च की रात बेटी घर में अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान तीनों आरोपी युवक उनके घर में घुस गए। विरोध पर मारपीट शुरू कर दी। उसके साथ अभद्रता भी की और पीटकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। पीड़िता के शोर मचाने पर स्थानीय लोग जुटने लगे। यह देख तीन आरोपी उसे घायल अवस्था में छोड़कर मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.