Lucknow News: युवक से मारपीट कर मांगी दो लाख की रंगदारी
लखनऊ, सितम्बर 25 -- Lucknow News: कैफे में युवक के साथ मारपीट कर दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि अलीगंज थाने में सुनवाई नहीं होने पर उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस ने बताया कि सीतापुर रोड स्थित गल्ला मंडी निवासी अवनीश राय 14 मई की रात 10:25 बजे कोको कैफे में परिचित से मिलने गया था। वहां विवेक सिंह, शिवा पासी और उनके साथ 5-6 लोग पहुंच गए। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए कुर्सी छोड़ने को कहा। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित अवनीश के पैर में फ्रैक्चर है और वह बैसाखी के सहारे चलता है। आरोप है कि आरोपियों ने दो लाख रुपये रंगदारी की मांगी। विरोध करने पर लात-घूंसों से पीटा। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों में से एक ने खुद को इलाके का गुंडा बताते हुए थानों में प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.